अंतिम अद्यतन :03/11/2021
राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान
कला इतिहास, संरक्षण एवं संग्रहालय विज्ञान
(विश्वविद्यालयवत्)
संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार
 
 
 
 
 
एफ ए क्यू
  प्र.1. राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान, नई दिल्ली द्वारा कौन से पाठयक्रम चलाए जाते हैं?
  उ. कला इतिहास, संरक्षण एवं संग्रहालय विज्ञान विषयों में एम.ए. और पीएच.डी. पाठयक्रम चलाए जाते हैं।
     
  प्र.2. क्या ये पाठयक्रम पूर्ण कालिक और नियमित रूप से चलाए जाते हैं?
  उ. हाँ
     
  प्र.3. प्रवेश लेने की घोषणा कब की जाती है?
  उ. एम.ए. और पीएच.डी. में प्रवेश के लिए संस्थान की वेबसाइट पर घोषणा की जाती है तथा मई माह में हिन्दी और अंग्रेजी के समाचार पत्रों में भी विज्ञापन निकाला जाता है।
     
  प्र.4. क्या प्रवेश पाने और परीक्षा के लिए आवेदन फार्म ऑनलाइन भरने का प्रावधान है?
  उ. नहीं
     
  प्र.5. क्या परीक्षाएं सेमेस्टर वार आयोजित की जाती हैं?
  उ. हाँ, यहां एम.ए. के लिए चार सेमेस्टर हैं तथा मई और दिसम्बर माह में परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं।
     
  प्र.6. क्या संस्थान दिल्ली में दूरस्थ स्थानों से भलीभाँति कनेक्ट है?
  उ. हाँ, निकटतम मैट्रो स्टेशन उद्योग भवन है। अन्य निकटतम मैट्रो स्टेशन केन्द्रीय सचिवालय है। संस्थान में बस द्वारा भी पंहुचा जा सकता है। निम्न बसें आपको संस्थान के निकट छोड़ेगीः-
505, 521, 522, 522ए, व 615 (बस स्टॉप राष्ट्रीय संग्रहालय)
47, 47ए, 166, 181, 410, 970, व 980 (निमार्ण भवन बस स्टॉप)
433, 460, 500, 540, 610, 620, 68 (उद्योग भवन बस स्टॉप)
310, 391, 720, 740, 770 (विन्डेनसर प्लेस/ लीमेरीडीएन होटल)
     
  प्र.7. एम.ए. तथा पीएच.डी.: कला इतिहास, संरक्षण और संग्रहालय विज्ञान पाठयक्रमों में आवेदन करने के लिए पात्रता मापदण्ड क्या हैं?
  उ.

एम.ए. (कला इतिहास): विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री अथवा मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंक हों। वांछनीयः- सामाजिक विज्ञान, उदारवादी कला अथवा ललित कला की पृष्ठभूमि का ज्ञान हो।

एम.ए. (संरक्षण): विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यू.जी.सी.) द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अथवा मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से निम्नलिखित में से किसी एक विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, जीव विज्ञान, जैवप्रौद्योगिकी, सूक्षम जीव विज्ञान अथवा दृश्य/ललित कला अथवा वास्तुकला, इंजीनियरिग एवं प्रौद्योगिकी अथवा निम्न में से किसी एक विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्रीः- इतिहास, भूगोल, नृविज्ञान और पुरातत्व अथवा संबंधित विषयों में कम से कम 50 प्रतिशत अंक और 10+2/उच्च माध्यमिक/इन्टरमीडिएट स्तर पर विज्ञान विषय रहे हों।

एम. ए. (संग्रहालय विज्ञान): विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यू.जी.सी.) द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अथवा मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से निम्नलिखित में से किसी एक विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। स्नातक की डिग्री बी.ए./बी.एस.सी. (ऑनर) अथवा बी.ए./बी.एस.सी./बी.एफ.ए. मानविकी और समाजिक विज्ञान/ विज्ञान के अंतर्गत किसी भी विषय में। वांछनीयः- कला इतिहास एवं संग्रहालय अध्ययन से संबंधित विषयों में पी.जी. डिप्लोमा वांछनीयः- किसी एक शास्त्रीय/विदेशी भाषा का ज्ञान जैसे कि संस्कृत, तमिल, तेलगु, कन्नड, पारसी, अरबी, ग्रिक, लेटिन, जर्मन, फ्रेंच, इटालियन के अलावा अन्य मात्रभाषा एम.ए. पाठयक्रमों के लिए अतिरिक्त योग्यता होगी।

पीएच.डी. कला इतिहास: कोई भी व्यक्ति जिसके पास कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ कला इतिहास/इतिहास/पुरातत्व/नृविज्ञान/सौंदर्यशास्त्र में मास्टर डिग्री हो

पीएच.डी. (संरक्षण): कोई भी व्यक्ति जिसके पास कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ एम.ए. (संरक्षण) में मास्टर डिग्री हो अथवा इसके समतुल्य किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से रसायन विज्ञान/भौतिक विज्ञान/जीवन विज्ञान/संग्रहालय विज्ञान/वास्तु कला विज्ञान में मास्टर डिग्री।

पीएच.डी. संग्रहालय विज्ञान: कोई भी व्यक्ति जिसके पास कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ संग्रहालय विज्ञान में मास्टर डिग्री हो अथवा इसके समकक्ष मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से इतिहास/प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विज्ञान में मास्टर डिग्री।

   

 

  प्र.8. एम.ए., पीएच.डी. और अल्पकालीन पाठयक्रमों में प्रवेश लेने के लिए क्या मापदंड हैं?
  उ.

कृपया निचे दिए गए लिंक पर देखें:
http://nmi.gov.in/studentsadmissionsprocess.htm

     
  प्र.9. क्या मैं एक साथ दो पाठयक्रमों के लिए आवेदन कर सकता हूँ?
  उ. हाँ, परन्तु प्रत्येक पाठयक्रम के लिए अलग से प्रवेश फार्म भरना अनिवार्य है।
     
  प्र.10. क्या संस्थान में एम.ए. के पाठयक्रम से दूसरे पाठयक्रम में बदलने की संभावना है?
  उ. हाँ, निर्धारित पाठयक्रम में सीटों की उपलब्धता और आपका चयन होने पर।
     
  प्र.11. एम.ए. पाठयक्रमों के लिए पाठयक्रम विषय सूची क्या है।
  उ. कृपया नीचे दिए गए लिंक को देखें।

एम.ए. (कला इतिहास)       http://nmi.gov.in/departmentshoaxourses.htm
एम.ए. (संरक्षण)            http://nmi.gov.in/departmentsconservationcourses.htm
एम.ए. (संग्रहालय विज्ञान)     http://nmi.gov.in/departmentsmuseologycourses.htm

     
  प्र.12. मास्टर डिग्री के लिए कम से कम क्या शैक्षणिक योग्यता है?
  उ. एम.ए. पाठयक्रम के विद्यार्थी को 13 पेपर पास करने पड़ते हैं और एक भाषा तथा दो शोध निबंध/सेमिनार और पाठयक्रम को पूरा करने के उद्देश्य से एक शोध निबंध प्रस्तुत करना होता है।
     
  प्र.13. पीएच.डी. डिग्री के लिए कम से कम क्या शैक्षणिक योग्यता है?
  उ. एक शोधार्थी को दो सेमिनार प्रस्तुत करने पड़ते हैं तथा पीएच.डी. पाठयक्रम कार्य पूरा करना होता है तथा निर्धारित समय में छःमाही शोध रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होती है। अन्य शैक्षणिक योग्यता यू.जी.सी. के वर्तमान नियमों के अनुसार होती हैं।
     
  प्र.14. संस्थान द्वारा कौन सी भाषा का विकल्प है?
  उ. इस संस्थान का विद्यार्थी निम्न भाषाओं में अध्ययन कर सकता है।
संस्कृत, तमिल, प्राकृत, परसियन, अरबी, जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिस, जापानी, चीनी, ग्रीक, और तिब्बती।
संस्थान निम्नलिखित भाषाओं में कक्षाएं चलाता है।
संस्कृत, फ्रेंच, परसियन और जर्मन।
     
  प्र.15. क्या विद्यार्थी भाषा पाठयक्रम में किसी अन्य संस्थान से साथ-साथ अध्ययन कर सकता है?
  उ. हाँ, परन्तु इसके बारे में सहायक कुलसचिव (शैक्षणिक) को सूचित करना अनिवार्य है।
     
  प्र.16. आरक्षण के बारे में प्रवेश के लिए क्या नीति अपनाई जाती है।
  उ. आरक्षण नीति से संबंधित सरकारी नियमों (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति/ अन्य पिछडा़ वर्ग/विक्लांग) का अनुसरण किया जाता है।
     
  प्र.17. क्या एम.ए. और पीएच.डी. पाठयक्रमों के लिए विदेशी छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं?
  उ. हाँ, विदेशी छात्र भी एम.ए. और पीएच.डी. पाठयक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
     
  प्र.18. क्या संस्थान अपने छात्रों को छात्रवृत्ति/फैलोशिप प्रदान करता है?
  उ. कृपया नीचे दिए गए लिंक को देखें।
http://nmi.gov.in/studentsfellowshipscholarships.htm
     
  प्र.19. क्या इस संस्थान के छात्रों के लिए शिक्षुता का प्रावधान भी है?
  उ. हाँ, इस संस्थान के छात्रों के लिए शिक्षुता का प्रावधान है अधिक जानकारी के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक को देखें।
http://nmi.gov.in/studentsinternships.htm
     
  प्र.20. क्या एम.ए. और पीएच.डी. के छात्रों को हिन्दी में पढ़ाई करने की अनुमति है?
  उ. हाँ, संस्थान अपने छात्रों को अपने पाठयक्रमों को हिन्दी अथवा अंग्रेजी में पूरा करने की अनुमति प्रदान करता है।
     
  प्र.21. क्या पाठयक्रम थ्योरी आधारित है अथवा व्यवहारिक रूप से पढ़ाया जाता है?
  उ. सभी तीन विषय थ्योरी और व्यवहारिक सत्रों के द्वारा मिलजुल कर चलाए जाते हैं।
     
  प्र.22. एम.ए. और पीएच.डी. पाठयक्रमों के लिए शुल्क क्या है?
  उ. कृपया नीचे दिए गए लिंक को देखें।
http://nmi.gov.in/academicsfeestructure.htm
     
  प्र.23. क्या प्रवेश परीक्षा के लिए अलग से परीक्षा शुल्क है?
  उ. नहीं,
     
  प्र.24. परीक्षा में बैठने के लिए कम से कम कितनी हाजिरी अनिवार्य है।
  उ. 67 प्रतिशत
     
  प्र.25. क्या संस्थान में छात्रावास की सुविधा है?
  उ. वर्तमान में संस्थान के पास छात्रावास की सुविधा नहीं है नोएडा में एक नया परिसर बनाया जा रहा है जिसमें छात्रावास व सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
     
  प्र.26. मैं सरकारी कर्मचारी आपके द्वारा चलाए जा रहे पाठयक्रमों में विशेष रूचि रखता हूँ। क्या मैं इसके लिए आपके संस्थान में आवेदन करने के लिए पात्र हूँ?
  उ. एक सरकारी कर्मचारी एम.ए. और पीएच.डी. पूर्णकालिक पाठयक्रमों में प्रवेश लेना चाहता है तो उसे अपने कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा तथा जिस पाठयक्रम में प्रवेश लेगा उसके लिए कार्यालय से छुट्टि स्वीकृत किए जाने का साक्ष्य प्रस्तुत करना होगा।
     
  प्र.27. कृपया अल्पकालीन पाठयक्रमों की विस्तृत जानकारी दें?
  उ. कृपया नीचे दिए गए  लिंक को देखें।
http://nmi.gov.in/departmentshoacoursesstc.htm
     
  प्र. 28. अल्पकालीन पाठयक्रमों में प्रवेश लेने का विज्ञापन कब निकाला जाता है और कक्षाएं कब से शुरू होती हैं?
  उ. अल्पकालीन पाठयक्रमों के लिए विज्ञापन संस्थान की वेवसाइट (nmi.gov.in) पर और जून/जुलाई माह के दौरान हिन्दी और अंग्रेजी दैनिक सामाचार पत्रों में विज्ञापन दिया जाता है। कक्षाएं अगस्त माह से शुरू होती हैं।
     
  प्र. 29. क्या संस्थान में पुस्तकालय की सुविधा है?
  उ. हाँ, राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान, नई दिल्ली के वास्तविक छात्र संस्थान के पुस्तकालय और साथ ही राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली का उल्लेख कर सकते हैं।
     
  प्र. 30. क्या संस्थान में संरक्षण प्रयोगशाला उपलब्ध है?
  उ. हाँ, संस्थान में एक अच्छी तरह से सुसज्जित प्रयोगशाला है जिसे संस्थान के वास्तविक छात्र शैक्षणिक और शोध उद्देश्यों के लिए प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्रों को राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली की प्रयोगशाला का उपयोग करने की भी अनुमति है।
     
  प्र.31. क्या संस्थान शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन करता है?
  उ. हाँ, संस्थान अपने छात्रों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करता है।
     
  प्र. 32. क्या मैं एम.ए. पाठयक्रम के अकादमिक कैलेंडर के बारे में जान सकता हूँ?
  उ. कृपया नीचे दिए गए लिंक को देखें
http://nmi.gov.in/academicsacademicschedule.htm
     
  प्र.33. प्रवेश के बारे में किससे संपर्क किया जा सकता है?
  उ. सहायक कुलसचिव (शैक्षणिक) (011-23792249, ara.nmi.gov.in या वरिष्ठ प्रक्षेपकार (011-23012106 (bipul.verman.nmi.gov.in) से संपर्क किया जा सकता है।
     
  प्र.34. क्या छात्रों को शुल्क का भुगतान दाखिला लेने के समय करना होता है?
  उ. हाँ, छात्रों को कक्षाएं प्रारंभ होने से पहले शुल्क का भुगतान करना पड़ता है।
     
  प्र.35. क्या  शुल्क का भुगतान संस्थान में या बैंक किया जाता है?
  उ. संस्थान के कार्यालय में नामांकन शुल्क, पंजीकरण शुल्क और प्रतिभूति शुल्क  का भुगतान करने के बाद छात्र को शुल्क बुक प्राप्त होगी। इस बुक के माध्यम से सेमेस्टर फीस बैंक में जमा होगी।
     
  प्र.36. क्या शुल्क का भुगतान मासिक आधार पर, त्रैमासिक, अर्ध वार्षिक और वार्षिक आधार पर देय है?
  उ. स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले छात्र से सेमेस्टर के आधार पर, अर्ध वार्षिक आधार पर, फीस का भुगतान करने की अपेक्षा की जाती है, जबकि पीएच.डी.के छात्रों को वार्षिक आधार पर शुल्क का भुगतान करना होता है।
     
  प्र.37. क्या शुल्क के भुगतान करने पर ही परिचय कार्ड और लाइब्रेरी कार्ड जारी किए जाते हैं?
  उ. हाँ, देय शुल्क के भुगतान के बाद ही परिचय कार्ड और लाइब्रेरी कार्ड जारी किए जाते हैं।
     
  प्र.38. यदि जारी की गई शुल्क बुक खो जाती है तो क्या छात्र को डुप्लिकेट शुल्क बुक मिल सकती है?
  उ. हाँ, शुल्क बुक खो जाने के मामले में किसी भी छात्र को मामूली शुल्क अदा करने के बाद नई शुल्क बुक दी जा सकती है।
     
  प्र.39. क्या संस्थान को संचालित करने के लिए छात्र शुल्क पर्याप्त है?
  उ. नहीं, संस्थान को संचालित करने के लिए छात्र शुल्क पर्याप्त नहीं है। संस्थान को भारत के अनुदान सहायता संस्थान के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
     
  प्र.40. संस्थान के कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किस प्रकार किया जाता है
  उ. संस्थान के कर्मचारियों को वेतन का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से उनके बचत खाते में ट्रांस्फर किया जाता है।
     
  प्र.41. क्या संस्थान अपने वार्षिक लेखे केन्द्रीय स्वाययत्त निकायों के लिए लागू निर्धारित प्रोफार्मा में तैयार कर रहा है।
  उ. हाँ, संस्थान केन्द्रीय स्वायत्त निकायों के लिए निर्धारित प्रोफार्मा में ही अपने वार्षिक लेखे तैयार कर रहा है।
     
  प्र.42. क्या संस्थान के लेखों का ऑडिट सी.ए.जी. के माध्यम से किया जाता है?
  उ. हाँ, संस्थान का ऑडिट सी.ए.जी. के महानिदेशक (लेखा परीक्षा), केन्द्रीय व्यय, इन्द्रप्रस्थ  स्टेट, नई दिल्ली के माध्यम से नियमित रूप से किया जाता है।
     
  प्र.43. क्या संस्थान के वार्षिक लेखे संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं?
  उ. हाँ, संस्थान के वार्षिक लेखे संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
     
 
राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान
कला इतिहास, संरक्षण एवं संग्रहालय विज्ञान
(विश्वविद्यालयवत्), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार
पंजीकृत कार्यालय: प्रथम तल, राष्ट्रीय संग्रहालय,
जनपथ, नई दिल्ली - 110011

  होम  |  एफ ए क्यू  |  रिक्तियों की स्थिति  |  ऱिक्तियां  |  निविदा / कोटेशन  |  संस्कृति मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन  |  आर एफ डी  

  यौन उत्पीड़न पर आईसीसी  |  रैगिंग विरोधी कमेटी  |  आर टी आई  |  शिकायत  |  डाउनलोड  |  साइटमैप  |  सम्पर्क करें  

कॉपीराइट © 2017 राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान, सर्वाधिकार सुरक्षित