अंतिम अद्यतन : 25/09/2019
राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान
कला इतिहास, संरक्षण एवं संग्रहालय विज्ञान
(विश्वविद्यालयवत्)
संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार
 
 
 
 

 

 
संरक्षण
 
 
 
 
फोटो गैलरी
 

गाँधी है सबके लिए कार्यशाला - तेजपुर विश्वविद्यालय, तेजपुर, असम - 23 सितम्बर, 2019

संग्रहालय विज्ञान विभाग द्वारा 23 सितम्बर, 2019 को गांधीजी की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में तेज़पुर विश्वविद्यालय, तेजपुर, असम में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय तथा केंद्रीय विद्यालय, तेजपुर के कुल 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। गांधीजी की समग्र विचारधारा, उनके निजी जीवन से जुड़े तथ्य एवं उनके जीवन चिंतन को रचनात्मक कार्यशाला द्वारा देश के सुदूर स्थानों तक पहुँचाना इस कार्यक्रम का मुख्य ध्येय है।

असम प्राकृतिक सम्पदा से ओत प्रोत भारतीय भूभाग के उत्तर पूर्वी दिशा में अवस्थित एक सुन्दर प्रदेश है तथा इस प्रदेश में समय समय पर प्राकर्तिक आपदाएं जनजीवन को अस्त व्यस्त करती रहती है। कालांतर में मानवीय हस्तक्षेप ने इस भूभाग के वनस्पति सम्पदा एवं जीवो को अत्यंत क्षति पहुंचाई है। अतः गांधीजी के परिस्तिथिकी के प्रति उनके विचार इस कार्यशाला का आधार स्तम्भ था। सामाजिक समन्वय एवं अनियन्त्रिक औद्योगीकरण के प्रति गांधीजी का जीवन चिंतन बच्चो के लिए इस रचनात्मक कार्यशाला के लिए अत्यंत लाभप्रद था।

यह कार्यशाला संकायध्यक्षा एवं विभागाध्यक्षा प्रो (डॉ) मानवी सेठ द्वारा संकल्पित कार्यप्रणाली के अंतर्गत शोध सहायक पलोमा भट्टाचार्जी, आनंद हरि एवं अंकन गुहा द्वारा आयोजित की गई थी।

इस कार्यशाला के मुख्य अंग इस प्रकार थे :-

  1. कथा वाचन
  2. चित्र प्रदर्शनी
  3. गांधीजी का पिटारा व हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस
  4. प्राकृतिक अपशिष्ट द्वारा ईको-बास्केट का निर्माण
  5. लघु नाटक मंचन
 
     
     
     
     
     
 
राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान
कला इतिहास, संरक्षण एवं संग्रहालय विज्ञान
(विश्वविद्यालयवत्), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार
फोनः +91 11 23012106

  होम  |  एफ ए क्यू  |  रिक्तियों की स्थिति  |  ऱिक्तियां  |  निविदा / कोटेशन  |  संस्कृति मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन  |  आर एफ डी  

  यौन उत्पीड़न पर आईसीसी  |  रैगिंग विरोधी कमेटी  |  आर टी आई  |  शिकायत  |  डाउनलोड  |  साइटमैप  |  सम्पर्क करें  

कॉपीराइट © 2017 राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान, सर्वाधिकार सुरक्षित